महाराष्ट्र : वर्धा के सेवाग्राम आश्रम से चोरी हुआ बापू का चश्मा

जीं हां हैरान हो गये ना आप हम भी हो गये थे , जब हमने सुना था लेकिन बात एकदम पक्की है। वर्धा के सेवाग्राम आश्रम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चश्मा गायब हो गया है। और तो और ये चोरी फरवरी में हुई थी लेकिन सामने आज आयी है। हालांकि इस बारे में किसी कर्मचारी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।
लेकिन उन्होने साथ ही ये भी कहा है कि लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है, यहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम है। गौरतलब है कि महात्मा गांधी साल 1936 में वर्धा आए थे और यहां आश्रम में उन्होंने काफी समय बिताया था। इस आश्रम में उनसे जुढ़ी काफी चीजें मौजूद हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications