दिल्ली की अस्पताल में भर्ती राजबाला की हालत गंभीर
नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव के अनशन के दौरान रामलीला मैदान में शनिवार देर रात पुलिसिया तांडव में घायल हुई राजबाला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जीबी पंत अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि राजबाला की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। शुक्रवार की सुबह हृदय गति में उतार-चढ़ाव देखने को मिला जिसे दवा के सहारे के नियंत्रित किया गया। इससेशरीर का महत्वपूर्ण अंग काम कर पा रहा है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। इशारा करने पर राजबाला आंख खोलकर इधर-उधर देखती है।
उधर, एलएनजेपी अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि उनके अस्पताल में भर्ती एक मरीज को छोड़कर सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई है। राजबाला को पांच जून को जीबी पंत अस्पताल में एलएनजेपी अस्पताल से भर्ती कराया गया था। दो दिन पूर्व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री भी राजबाला को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे और मुफ्त और स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था।
;












Click it and Unblock the Notifications