दिल्ली के डाक्टर राकेश शर्मा का लाइसेंस निलंबित

एमसीआई के अनुसार, कुछ समय पहले डॉ. राकेश वर्मा ने इलाज करवा रहे एक मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार किया था। मरीज के परिजनों ने एमसीआई का दरवाजा खटखटाया। एमसीआई की नीतिगत समिति ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी। एमसीआई के अधिकारी ने बताया कि मरीज के सारे रिकार्ड और दर्ज एफआईआर बेहद गंभीर हैं। जिसे किसी भी हालत में दरकिनार नहीं किया जा सकता।
डॉ. राकेश वर्मा ने न सिर्फ मरीज का विश्वास खोया, बल्कि दिल के मरीज को गहरा आघात पहुंचाया। उनका यह व्यवहार चिकित्सा के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नीतिगत समिति ने डॉ. राकेश वर्मा का लाइसेंस आपराधिक मामला चलते रहने तक निलंबित करने की सिफारिश की है। गौरतलब है कि डॉ. राकेश वर्मा के खिलाफ सीबीआई ने भी छापेमारी की थी और दस करोड़ से ज्यादा रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था। छापेमारी कार्यालय समेत छह जगहों पर की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications