आस्था चैनल के भी हिस्सेदार हैं बाबा रामदेव-बालकृष्ण

नई दिल्ली। गुरूवार शाम को आखिरकार योग गुरू बाबा रामदेव अपनी संपत्ति के ब्यौरे को मीडिया और जनता के सामने लेकर पेश हुए। जो जानकारी बाबा रामदेव और उनके प्रवक्ता बालकृष्णन ने लोगों को दी है उससे तो लगता है कि बाबा रामदेव से जुड़े ट्रस्टों और संस्थानों की कुल पूंजि 426 करोड़ रूपये है। उन्होंने चैरिटी के रूप में अब तक 249 करोडड रूपये खर्च किये हैं।

बाबा रामदेव का है 'आस्था'चैनल

बाबा रामदेव में पिछले 17 सालों में अब तक 1177 करोड़ रूपये कमाये हैं। बाबा ने जिन के बारे में ब्यौरा दिया है वो हैं दिव्य योग मंदिर, पतंजलि योग पीठ, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और आचार्य कुल शिक्षा संस्थान। इसके अलावा बाबा ने अपनी कंपनियों का खुलासा नहीं किया है जो उन्हें संदेह के घेरे में लाता है। आखिर कोई बाबा केवल योग के नाम पर इतना पैसा कैसे कमा सकता है।

;

आखिर चुप क्यों हैं बाबा रामदेव?

अंग्रेजी न्यूज पेपर टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बाबा केवल योग से ही नहीं कमाते हैं। वो आयुर्वेद उत्पादों के अलावा भक्ति चैनल से लाभ कमा रहे हैं। मशहूर भक्ति चैनल आस्था में बाबा के दाहिनें हांथ माने जाने वाले योगी बालकृष्ण की 99.9 प्रतिशत की भागीदारी है। बालकृष्ण चैनल के 250 शेयर्स में हिस्सेदार है। बालकृष्णन के अलावा इस चैनल में बाबा के एक और करीबी मुक्तानंदजी भी शामिल हैं। जिन्होंने अपने पिता का नाम गलत बताकर अपना नाम दर्ज कराया है।

झूठ क्यों बोल रहे हैं बालकृष्ण?

जबकि पेपर की माने तो बालकृष्णन पतंजलि आयुर्वेद लि. में भी 92 फीसदी के हिस्सेदार है। बाकी शेयर्स स्कॉटलैंड के श्रवण पोद्दार और उनकी पत् नी सुनिता पोद्दार के पास हैं। गौरतलब है कि पोद्दार दंपत्ति ने ही रामदेव को एक आईलैंड उपहार में दिया था।

बाबा ने अपने दस्तावेज तो प्रस्तुत कर दिये हैं लेकिन वो कंपनियो के नाम पर चु्प्पी साध गये। बाबा ने ट्रस्ट का ब्यौरा दिया लेकिन ये नहीं बताया कि जिस भूमि पर ट्रस्ट बना हैं वो उन्हें कौड़ियों के भाव से कहां मिली। बाबा के दस्तावेज से पता चलता है कि बाबा ने कुछ चीजें साफ नहीं की है जो उन्हें संदेह के घेरे में लाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+