अतिक्रमण को लेकर गुड़गांव में हंगामा

hariyana map
हरियाणा। गुड़गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर सेक्‍टर-47 में बवाल मच गया। हरियाणा विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। जब अतिक्रमण का काम शुरू किया गया तो वहां के लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

गुस्‍साई भीड़ ने तोड़-फोड़ शुरू कर दी और सरकारी वाहनों को जला दिया। भीड़ ने हरियाणा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने हंगामा बढ़ता देख अतिक्रमण हटाने का काम बंद कर दिया। उग्र भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

गुड़गांव के सेक्‍टर-47 में कई दुकानदारों ने गैर कानूनी तरीके से अपनी दुकान सड़क की तरफ बढ़ा ली थी। जिसकी शिकायत काफी दिनों से हरियाणा विकास प्राधिकरण को मिल रही थी। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का फैसला किया था। जिस समय वे लोग अतिक्रमण हटाने का काम शुरू करने लगे उसी समय वहां के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

अतिक्रमण की वजह से यहां अक्‍सर ट्रैफिक जाम रहता है। जाम लगा रहने के कारण यहां के बाजार पर भी इसका असर पड़ रहा है। अवैध रूप से बनी दुकानों के कारण यहां का ट्रैफिक अक्‍सर अस्‍त-व्‍यस्‍त रहता है

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+