बारिश से चंडीगढ में मौसम हुआ सुहाना

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण तेज बारिश आती है। उन्होंने यह भी उम्मीद जतायी कि जून के दूसरे सप्ताह तक मानसून के यहां पहुंचने की उम्मीद है। चंडीगढ़ में पिछले दो सालों से ही जून के पहले सप्ताह में बारिश आ जाती है।
मई के अंतिम सप्ताह में चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। इस बार यहां रिकॉर्डतोड़ बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग के अधिकारियों ने व्यक्ता की है।
देश के दूसरे इलाकों की तुलना में यहां मानसून जल्दी दस्तक दे देता है। इसके अलावा यहां मानसून में काफी बारिश होती है।












Click it and Unblock the Notifications