लूटपाट में दो गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि ये दोनों ट्रेनों औऱ बसों में लूटपाट करते थे। वहीं दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश में अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो अत्याधुनिक पिस्टल व गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी की पहचान मोहम्मद साजिद (28), शाह आलम (26) व सिराजुद्दीन (22) के रूप में हुई है। वे अपराधियों को 30 से 35 हजार में हथियार बेचते थे।
पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) अशोक चांद ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि 26 मई को तीन तस्कर हथियारों की आपूर्ति करने वजीराबाद फ्लाईओवर के निकट आएंगे। इस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा की टीम ने बाइक सवार तीनों बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मेरठ के किठौर जिले से हथियार हासिल करते थे। स्वचालित व अत्याधुनिक हथियारों को वे दिल्ली व यूपी के बदमाशों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। मोहम्मद साजिद इसके अलावा प्रापर्टी डीलर का भी काम करता है। जबकि शाह आलम अपनी डेयरी चलता है। दोनों पर पहले से हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications