शीला दीक्षित के ड्राइवरों ने लड़की को छेड़ा

Delhi Map
नई दिल्ली। दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जहां दिल्ली में सबकी सुरक्षा की बातें करतीं हैं वहीं उन्हीं के ड्राइवरों द्वारा एक लड़की (22) के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

पुलिस ने लड़की से दुर्व्यवहार के आरोप में दोनों ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि शीला दीक्षित के ड्राइवर जगदीश कुमार व राजेश कुमार को एक युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया।

युवती के भाई मोहित के मुताबिक बुधवार रात 10.15 बजे के आसपास उसकी बहन मध्य दिल्ली स्थित अपने घर के बाहर अपनी दोस्त के साथ ऑटो का इंतजार कर रही थी।

उसी समय एक कार विपरीत दिशा से आई और ड्राइवर ने लड़की की आंखों पर कार की हेडलाइट चमकानी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ड्राइवरों ने लड़की के सामने कार रोकी और उसे बियर की बोतल पेश की।

मोहित ने बताया कि इस पर उसकी बहन ने ड्राइवरों पर चिल्लाना शुरू कर दिया। तब दोनों ड्राइवर कार से निकले और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बहन के बुलाने पर मोहित वहां पहुंचा और उसने पुलिस को बुलाने से पहले दोनों ड्राइवरों को पकड़ लिया। हालांकि बाद में दोनों ड्राइवरों को जमानत पर छोड़ दिया गया।

दिल्‍ली में पिछले कुछ महीनों में पिछले कुछ महीनों में महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ के कई मामले सामने आए हैं। ज्‍यादातर मामलों में आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया जाता है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+