रणबीर एनकाउंटर में 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा

Ranbir fake encounter:charges framed against 7 cops and others
नई दिल्ली। देहरादून में पुलिस की दरिंदगी एक बार फिर सामने आई है। मेरठ से नौकरी की तलाश में उत्तराखंड गए एमबीए छात्र की हत्या की मामले में कोर्ट ने 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। इसमें सात पुलिसकर्मियों पर हत्या और अपहरण का मुकदमा चलेगा वहीं 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ षडयंत्र रचने और सबूत मिटाने के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।

तीस हजारी अदालत में विशेष न्यायाधीश वी.के.माहेश्वरी ने कहा कि पहली नजर में मुकदमा चलाने के पर्याप्त सबूत हैं। अदालत ने उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार जायसवाल, सब इंस्पेक्टर गोपाल दत्त भट्ट, नितीन चौहान, नीरज यादव, अजित सिंह, चन्द्र मोहन सिंह रावत और राजेश बिष्ट के खिलाफ षडयंत्र, अपहरण और हत्या के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी।

रणवीर सिंह मेरठ से एमबीए करने के बाद नौकरी की तलाश में उत्तराखंड गया था। उसी दौरान 3 जुलाई-2009 को उत्तराखंड पुलिस ने रणवीर को लुटेरा बताकरएनकाउंटर में मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+