भूमि अधिग्रहण नीति को सपा ने धोखा बताया

सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि टप्पल, करछना, भट्टा परसौल गांवों में किसानों के कथित उत्पीडऩ से राहत देने की कोई घोषणा नहीं हुई है। इसमें कोई नई बात सामने नहीं आई है बल्कि पहले मुख्यमंत्री की तरफ से जो घोषणाएं की गई थी उनको पूरा करने का भी आश्वासन नहीं दोहराया गया है।
श्री चौधरी ने कहा कि सच तो यह है कि उनके हित में उनके अधिकारों की रक्षा में कोई स्पष्ट नीति नहीं घोषित की है। इसके साथ ही मु यमंत्री ने कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के स्वाभिमान पर भी गहरी चोट की है। उन्होंने कहा कि अब बसपा चाहे जितना भी इस मामले में लीपापोती कर ले लेकिन बसपा सरकार में किसानों पर जो अत्याचार हुए हैं उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी और आगामी चुनाव में मायावती को इसका जवाब जरूर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications