सरकारी अधिकारी बने बसपा के एजेंट

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का सम्बोधित करने आए श्री सिंह बसपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य के बदले हालातों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में आपातकाल लागू है। यदि कोई व्यक्ति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है तो उसे लाठियों से पीटा जाता है।
श्री सिंह ने कहा कि बसपा राज का तांडव तभी रूक सकता है, जब समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो जनता की उम्मीदों को पूरा कर सकती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आपसी अंतर्कलह व मनमुटाव को भूल पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सपा के उम्मीदवारों के जीतने से ही सपा की सरकार बनेगी और बसपा के अत्याचारो से जनता को मुक्ति मिल सकेगी।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप है। सरकार पत्थरों के किले बनाने में व्यस्त है। राज्य में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।
बसपा के नेताओं पर हत्या व बलात्कार के आरोप लग रहे है। जिला प्रवक्ता रमेश सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर 15 जून को जिला समाजवादी पार्टी लखनऊ की प्रत्येक तहसील व महानगर में प्रदर्शन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications