सोनिया ने आदिवासियों और महिलाओं को बताया देश का बैकबोन
उसके बाद उन्होंने लगभग 83 करोड़ रूपये की लागत वाले डूंगरपुर-बांसवाडा-रतलाम रेल परियोजना की आधारशिला रखी जिसकी मांग पिछले काफी समय से हो रही थी। सोनिया ने वहां की जनता को भरोसा दिलाया कि इन योजनाओं का भरपूर लाभ वहां की जनता को मिलेगा। सोनिया ने कहा इन परियोजनाओं के लिए भारत सरकार पांच सौ करोड़ रूपये देगी।
खास तौर पर आजीविका विकास मिशन से हमारे देश की महिलाओं को फायदा होगा। कोई भी परिवार बिना महिला के पनप नहीं सकता है ठीक उसी तरह देश का विकास तब तक नहीं हो सकता जब तक महिलाओं का विकास नहीं होता जिसके लिए उन्हें धन की जरूरत पड़ेगी । इसलिए हम ने ये योजनाएं शुरू की है। देश भी एक परिवार होता है। जिसकी रीढ़ की हड्डी महिलाएं ही हैं।
सोनिया ने आदिवासी समाज को भी देश का मजबूत हिस्सा बताते हुए कहा कि देश में तरक्की हो रही है इस बात की खुशी है लेकिन हमारा आदिवासी समाज भी विकास की ओर अग्रसर है। जो कि देश के लिए सुखद संदेश हैं। हमें आदिवासी समाज के विकास के साथ-साथ इनकी परंपराओं और संस्कृति की रक्षा करने के लिए सभी कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री हरि देव जोशी और पूर्व मंत्री भीखा भाई को याद करते हुए कहा कि आदिवासी देश के लिए बुनियाद है और हमने उनके हक दिलवाए हैं।













Click it and Unblock the Notifications