50 हजार का इनामी एसटीएफ की गिरफ्त में

जानकारी के आधार पर श्री सिंह के नेतृत्व में एक टीम कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर इलाके पहुंची। कुछ इंतजार के बाद मुखबिर की निशानदेही पर एसटीएफ ने मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मनोज उर्फ पुत्तू पर हत्या व हत्या का प्रयास के कई मुकदमें पंजीकृत हैं। श्री सिंह के अनुसार मनोज वर्ष 2000 से फरार है।
उन्होंने बताया कि मनोज ने वर्ष 2009 में आजमगढ़ के मेहनाजपुर के प्रधान भूरा सिंह पर जानलेवा हमला किया। हमले में भूरा सिंह बाल-बाल बच गया लेकिन उसका समर्थक मनोज की गोली से मारा गया। वर्ष 2010 में मनोज सिंह ने प्रधान भूरा सिंह व उसके साथ प्रमोद सिंह पर हमला किया। इस बार वह अपने कमसद में कामयाब रहा।
पुलिस ने घटना के बाद अपराधी मनोज पर पचास हजार का इनाम घोषित कर दिया। राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल का कहना है कि एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कुख्यात अपराधी मनोज सिंह उर्फ पुत्तू पर आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर में 15 अपराधिक मामले दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि मनोज के पास से तीन मोबाइल व विभिन्न कम्पनियों के 9 सिमकार्ड मिले। पुलिस मनोज से पूछतांछ कर रही है उसे शक है कि मनोज ने इस दस वर्ष के दौरान कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया होगा।












Click it and Unblock the Notifications