दिल्ली में संपति हड़पने की कोशिश करने वाला युगल गिरफ्तार

A couple were arrested here for allegedly attempting to usurp property by forging documents.
नई दिल्ली। दिल्ली में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन घटनाओं में ठगी करने वालों का भी गिरोह है जो काफी सक्रिय है। इसी के तहत एक नया
मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे संपति हड़पने की कोशिश कर रहे एक जोड़े को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के उपायुक्त अशोक चांद ने बताया कि विनोद कक्कड़ नाम के व्यक्ति की शिकायत पर की गई जांच के बाद 44 वर्षीय संदीप सिंह भाटिया और उनकी 40 वर्षीय पत्नी बब्बल कौर को गिरफ्तार किया गया है।

अशोक ने बताया कि भाटिया और उनकी पत्नी वर्ष 2009 के दिसंबर में कक्कड़,उनकी पत्नी और बेटी के पटेल नगर स्थित घर का भूतल दो करोड़ 89 लाख रुपये में खरीदने को राजी हुए थे। इन लोगों ने 30 लाख रुपये की अग्रिम राशि भी दे दी थी। पिछले साल की 28 फरवरी को कागजातों के निष्पादन की तारीख केतौर पर तय किया गया था।

यह भूतल पंजाब एवं सिंध बैंक को एक लाख 47 हजार रुपये प्रतिमाह के किराए पर दिया हुआ था। अशोक ने बताया कि इन लोगों ने इसके बाद सिर्फ 27 लाख रुपये दिए और दिल्ली उच्च न्यायालय में एक मुकदमा दायर कर कक्कड़ पर समझौते का पालन नहीं करने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+