बसपा विधायक के पिता बने सपा प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी ने तीस और प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी लगन व ईमानदारी के साथ कार्य पर जुट जाएं ताकि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत हो। सपा अब तक 324 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि इस बार बसपा विधायक आनंद सेन के पिता मित्रसेन यादव को बीकापुर से पार्टी का प्रतिनिधत्व करेंगे। ज्ञात हो कि बसपा विधायक आनन्द सेन व उनकी पत्नी इन दिनों हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। पार्टी महिला प्रत्याशियों में हापुड़ से किरन जाटव को टिकट मिला, हरगांव से आर.पी. चौधरी तथा मोह मदी से आशमा सिददीकी को उ मीदवार घोषित किया गया है।
गौरतलब है पार्टी की आगामी सात जून से आगरा में होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व 403 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी जायेगी।
;











Click it and Unblock the Notifications