भूमि अधिग्रहण पर भाजपा ने भी माया को कोसा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि रक्षा परियोजनाओं के अलावा अन्य तरह के प्रयोग के लिए किसानों की उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए। मायावती सरकार के नयी भूमि अधिग्रहण नीति पर जोशी ने मायावती सरकार को जमकर कोसा। जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डा. जोशी ने कहा कि किसान को भूमि के बदले मुआवजा दे भी दिया जाएगा तो वह कितने दिन तक चलेगा।
डा. जोशी ने कहा कि आवासीय और औद्योगिक परियोजनाओं के लिए ऊसर और समुद्र के किनारे की जमीन अधिग्रहीत की जानी चाहिए। कृषि की जमीन लेने से खेतिहर मजदूर तक बेरोजगार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और पुलिस में हुआ संघर्ष दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिये जाने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications