राम मंदिर को सियासी मुद्दा नहीं बनायेगी भाजपा

BJP will not make Ram Temple as political issue
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि अगले साल होने वाले उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वो अयोध्‍या के राम मंदिर निर्माण को सियासी मुद्दा नहीं बनायेगी इस बार वो जति व धर्म के नाम पर नहीं बल्कि लोगों का विश्‍वास जीत कर चुनाव में उतरेगी।

भाजपा के प्रवक्‍ता रविशंकर प्रसाद ने लखनऊ में आयोजित राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन से पहले प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा देश के लोगों से किया गया राम मंदिर बनाने का वादा जरूर पूरा करेगी, लेकिन इस मुद्दे को सियासी मुद्दा नहीं बनाया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। साथ ही पार्टी 2014 के लोकसभा चुनावों की रणनीति भी तैयार कर रही है, ताकि यूपी में विजय हांसिल करने के तुरंत बाद दिल्‍ली कूच कर सकें।

मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी और मायावती की बसपा के लिए रविकांत प्रसाद ने कहा कि कि ये दोनों पार्टियां नाटक कर रही हैं। इन पार्टियों के नेता यूपी में एक दूसरे से कुश्‍ती लड़ते हैं, और केंद्र में अंदरूनी तौर पर मिले हुए हैं। राजधानी के सांइटिफिक कंवेंशन सेंटर में चल रहे सम्‍मेलन में भाजपा ने मायावती के 100 घोटालों पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया है। साथ ही सीडी भी जारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+