बाबा रामदेव और नेताओं के बीच फाइव स्टार होटल में बातचीत जारी

नई दिल्ली। इस समय कांग्रेस के लिए सिरदर्द बना बाबा रामदेव के अनशन करने के ऐलान ने दिल्ली की नींद चुरा ली है। पहले दो बार रामदेव से ना सुनने के बाद कांग्रेस तीसरी बार बाबा से बातचीत कर रही है। बाबा रामदेव और सरकार की ओर से बात-चीत इस समय फाइव स्टार होटल क्लेरिजेज में चल रही है। बंद कमरे में इस समय बाबा और कांग्रेसी नेता बातचीत कर रहे है। बेहद ही गुपचुप ढंग से बाबा होटल में मंत्रियों से मिलने पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि सरकार की पूरी मंशा बाबा के आंदोलन को रोकने की है जबकि बाबा कालेधन को भारत वापस लाओ की जिद पर अड़े हुए है जिसके लिए उन्होंने कल से सत्याग्रह करने का ऐलान कर दिया है।

सरकार की ओर से बाबा से बातचीत करने के लिए केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल औऱ सुबोतकांत सहाय भेजे गये हैं। सिब्बल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बातचीत करने के बाद ही बाबा से मिले हैं। इस बैठक से पहले रामलीला मैदान में बाबा के रूख में नरमी देखी गयी। बाबा ने कहा कि कुछ मुद्दों पर सरकार ने उनकी बात मानी हैं।

उनका आंदोलन राजनीतिज्ञ ना होकर बल्कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त करना है। अगर काला धन भारत वापस आता है तो देश की सारी गरीबी मिट जायेगी। बाबा के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग रामलीला मैदान में पहुंच चुके हैं। खैर बाबा और सरकार के बीच में पिछले दो घंटे से बातचीत चल रही है। मीडिया को भी होटल के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+