रामदेव का आंदोलन राजनीति से प्रेरित: शाहरूख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने बाबा की इस भूख हड़ताल को राजनीति का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आंदोलन जैसा काम नेता ही करते हैं।
अपनी आगामी फिल्म 'रा वन' के ट्रेलर रिलीज के मौके पर वे इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे किसी भी आंदोलन का समर्थन नहीं करेंगे।
पब्लिक के समर्थन देने की बात पर उन्होंने कहा कि जनता को भी इस तरह के आंदोलनों में सोच-समझकर शामिल होना चाहिए। इस तरह के आंदोलन से किसी का भला नहीं होने वाला है।
किंग खान ने कहा कि पब्लिसिटी के लिए कुछ लोग इस तरह के आंदोलनों में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया ने भी इस तरह के आंदोलनों को हवा दी है।












Click it and Unblock the Notifications