तालिबान ने अमेरिका से किया था लादेन की मौत का सौदा

खबर के मुताबिक तालिबान के सीनियर कमांडर मुल्ला बरादर ने अमेरिका को बिन लादेन के ठिकाने की जानकारी दी। आपको यह सोच कर हैरत हो रही होगी कि तालिबान लादेन के मौत का सौदा क्यों करेगा। मगर मिरर में प्रकाशित खबरों की मानें तो अमेरिका को लादेन के एबटाबाद ठिकाने की जानकारी देने के एवज में अमेरिका ने अफगानिस्तान से तालिबान के प्रभाव वाले इलाकों से सेना हटाने का भरोसा दिया था।
बरादर तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर का भरोसेमंद नेता माना जाता है। हालांकि अभी तक ये माना जा रहा है कि अमेरिका ने बिन लादेन के कुरियर अबु अहमद अल कुवैती के फोन कॉल की मदद से लादेन के ठिकाने का पता लगाया था। ब्रिटेन के अखबार ' मिरर' के मुताबिक तालिबान ने लादेन से विश्वासघात कर, उसका ठिकाना बताया। बरादर अमेरिका और पाकिस्तान के संयुक्त ऑपरेशन में पिछले साल कराची से गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications