आईएसआई ने दी थी जासूसी की ट्रेनिंग: डेविड हेडली

David Headley says he was trained in spying by Pakistan's ISI
शिकागो। मुंबई आतंकवादी हमलों में सह-अभियुक्त डेविड कोलमैन हेडली ने अहम खुलासा करते हुए बताया है कि उसे जासूसी की ट्रेनिंग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दी थी। शिकागो की एक अदालत में अपनी गवाही में हेडली ने कहा, 'आईएसआई ने मुझे जासूसी की ट्रेनिंग दी।'

गौरतलब है कि 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले में सह-आरोपी तहव्वुर ऱाणा पर शिकागो की एक अदालत में मुकदमा चल रहा है। हेडली का ये बयान उसकी द्वारा दी गई गवाही का एक हिस्सा है। हेडली ने अपनी गवाही में ऐसे कई अहम खुलासे किए हैं।

हेडली ने बताया कि उसे आईएसआई ट्रेनिंग मेजर इकबाल ने दी थी। हेडली ने अपने बयान मे बताया कि उसे ट्रेनिंग लाहौर हवाई अड्डे के पास बने एक महफूज दो मंजिला मकान में दी गई थी।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+