बहू का कत्ल कर ससुराल वालों ने शव गायब किया

कुशीनगर के बखापट्टी थाना के अमवाखास टोला गोबरहा निवासी नसीम मियां ने अपनी बेटी की शादी आठ वर्ष पूर्व जहीर नाम के युवक से की थी। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन कुछ माह बीतते ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। नसीम का कहना है कि जहीर व उसके परिजनों ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की। आर्थिक स्थिति बेहतर न होने के कारण वह बेटी के ससुराल वालों की मांग पूरी न कर सका।
दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने बेटी का घर से निकलना बंद कर दिया था तथा उसे धमकी दी थी कि यदि वह बाहर जाने या फिर अपने माता पिता से मिलने की कोशिश करेगी तो उसे घर से निकाल दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में नसीम ने सुसराल वालों पर मोटरसाइकिल के लिए बेटी की हत्या करने तथा लाश को गायब करने का आरोप लगाया है। निशा के पिता ने बताया कि उसके दो बच्चे भी हैं। नसीम मियां के मुताबिक पिछले 19 मार्च को उन्हें खबर मिली की उसकी बेटी की हत्या कर दी गयी है। पुलिस के अनुसार सुसराल वाले फरार हैं तथा उनकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications