छुट्टी न मिलने पर सीआईएसएफ जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 जख्मी

प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की देर रात नशे की हालत में बलविंदर पुलिस लाइन की एक इमारत पर चढ़ गया और अपनी बंदूक से कई गोलियां चला दीं।
अधिकारियों का कहला है कि जब तक उसे काबू में किया जाता उसने लगभग 20 राऊंड गोलियां चला दी। पुलिस ने बलविंदर को गिरफ्तार कर लिया है और विभागीय कार्रवाई कर रही है। साथी जवानों की बात मानें तो वह छुट्टी न मिलने से खासा परेशान था और नशे में आने के बाद भी घर जाने की बात कह रहा था। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है। उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications