खौफजद़ा दाऊद ने टाल दी बेटे की रिसेप्‍शन पार्टी, पाक ने बढ़ाई डॉन की सुरक्षा

Dawood Ibrahim
बैंगलुरु। अलकायदा प्रमुख और दुनिया का नम्‍बर आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर भारत के मोस्‍टवांटेड लिस्‍ट में नम्‍बर वन पर है। जब से दाऊद के भाई इकबाल कासकर पर जानलेवा ह‍मला हुआ है तबसे दाऊद का खेमा काफी डरा हुआ है। और डरे भी क्‍यों न मौत का खौफ तो हर किसी को होता है। दाऊद इब्राहिम ने इस डर के चलते अपने बेटे मोईन की रिसेप्‍शन पार्टी को कुछ दिनो तक टाल दिया है और अपनी सुरक्षा बढ़ा ली है।

दाऊद का मानना है कि रिसेप्शन में कई सरगना प्रमुख आएंगे जिसके कारण मुंबई पुलिस उन्हे पक़ड सकती है। गौरतलब है कि भारत की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में दाऊद का नाम सबसे ऊपर है। दाऊद के करीबी सूत्रों का कहना है कि बेटे का निकाह 27 मई को है जबकि रिसेप्शन 28 मई को होना है। लेकिन वर्तमान के हालात को देखते हुए बेटे के रिसेप्शन को टाल दिया है। हालांकि रिशेप्सन के धूमधाम से मनाए जाने के सभी इंतजामात पूरे हो चुके थे, अब वह अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है।


अब आप सोच रहे होंगे की दाऊद की सुरक्षा का इंतजाम कौन कर रहा होगा तो आईए हम आपको बता दे कि ऐसे लोगों का एक ही हुकमरान देश है और वह है पाकिस्‍तान। पाकिस्तान में ओसामा के मारे जाने के बाद से दाऊद की परेशानियां बढ़ गई हैं। भारत लगातार भगोड़े अपराधियों को वापस सौंपने का दबाव बढ़ा रहा है। दाऊद 1984 में भारत से भाग गया था और तभी से पुलिस को उसकी तलाश है। वह कराची में 20,000 स्क्वायर फीट के क्षेत्र में बने बंगले में रहता है, जो शहर के पॉश इलाके क्लिंफटन रोड पर है। बंगले की रक्षा के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स तैनात किए गए हैं, जबकि आईएसआई भी उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी निगाह रखी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+