टाटा ने कहा किस काम का मुकेश अंबानी का किला 'एंटीला'

Ratan Tata
मुंबई। टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने मुकेश अंबानी के आलीशान घर 'एंटीला' पर छींटाकशी करते हुए कहा कि 27 मंजिला इमारत में रहने वाले लोगों (यानी मुकेश अंबानी) को अपने आस-पास रहने वाले लोगों की जिंदगी में कुछ बदलाव लाना चाहिए।

टाटा ने ब्रिटेन के अखबार 'द टाइम्स' से एक साक्षात्कार के दौरान दक्षिणी मुंबई में बने अंबानी के आलीशान किले जैसे घर 'एंटीला' पर छींटाकशी करते हुए ये बात कही। टाटा ने कहा वो दक्षिणी मुंबई में अंबानी के आलीशान घर को देख के हैरान भी थे और दुखी भी। उस घऱ में रहने वाले लोगों को अपने आस-पास रहने वाले लोगों के लिए संवेदनशील होना चाहिए और अगर वो ऐसा नहीं सोचते तो ये और भी दुखद है क्योंकि भारत के ऐसे अमीर लोगों को अपनी संपति से गरीब लोगों की समस्याओं को दूर करने के बारे में सोचना चाहिए।

टाटा ने कोरस और जगुआर लैंड रोवर के ब्रिटेन मे अपने कर्मचारियों के काम करने के तरीके को भी नापसंद करते हुए कहा, 'ब्रिटेन के मैनेजमेंट के लोग भारतीय अधिकारियों की तरह ज्यादा काम करने के लिए तैयार नहीं रहते।' उन्होंने कहा, 'ये वर्क कल्चर का फर्क है। कोरस और रोवर में कोई भी कर्मचारी कंपनी के लिए ज्यादा काम नहीं करना चाहता। अगर मीटिंग हो तो 5 बजे के बाद कोई भी कर्मचारी मीटिंग में शामिल नहीं होता क्योंकि ये उनके घर जाने का समय होता है।'

वैसे टाटा की नाराजगी यहीं खत्म नहीं हुई और उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन में आप सप्ताहंत में कर्मचारियों से कोई काम नहीं ले सकते क्योंकि वो शुक्रवार दोपहर में ही वीकेंड मनाने निकल जाते हैं। जबकि भारत में अगर कंपनी के जरूरत है तो कर्मचारी आधी रात तक ऑफिस में रुककर काम करने के लिए तैयार रहते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+