जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट जाएंगी कनीमोझी

गौरतलब है कि शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत मे भारत के इतिहास में अबतक के सबसे बड़े घोटाले 2जी मामले में आरोपी कनीमोझी की जमानत की याचिका खारिज कर उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया था। कनीमोझी के वकील ने कहा सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा कनीमोझी की जमानत याचिका ठुकराए जाने के फैसले को वो अगले हफ्ते दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।
कनीमोझी को तिहाड़ की जेल नंबर 6 में रखा गया है। कनीमोझी के साथ ही अदालत ने क्लैंगनार टीवी के निदेशक शरद कुमार की भी जमानत याचिका खारिज कर तिहाड़ जेल भेज दिया था। 2जी मामले के मुख्य आरोपी पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications