हमारे विधायक पर फर्जी मुकदमा: शिवपाल सिंह

Shivpal Singh
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव पाल सिंह यादव ने पार्टी के विधायक जगदीश सोनकर का पक्ष लेते हुए कहा कि श्री सोनकर को फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेजा गया है। श्री यादव ने कहा है कि राज्य में दलित मु यमंत्री के रहते दलितों पर अत्याचार हो रहा है। ज्ञात हो कि विधायक जगदीश इन दिनों जेल में हैं उन पर एक वकील ने मारपीट व लूट का आरोप लगाया था।

जिला कारागार जौनपुर में कथित लूट के आरोप में बन्द सपा विधायक जगदीश सोनकर से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में दलित उत्पीडऩ की घटनाएं बढ़ी रही हैं। राज्य सरकार अपने दावों के खिलाफ दलितों व महिलाओं पर अत्याचार रोकने में विफल हो रही है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर के भट्टा पारसौल गांव में पुलिस ने मजबूर किसानों पर जितना अत्याचार किया है उतना तो अंग्रेजी हुकूमत में नहीं हुआ। प्रदेश सरकार ने अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म को भी पीछे छोड़ दिया।

जेल से लौटते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ कांग्रेस पर भी प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का बयान है कि उत्तर प्रदेश में अंधेरगर्दी है तो केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह अपनी एजेंसी से इसकी जांच करा कठोर कार्रवाई क्यों नहीं करती। श्री यादव ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार भट्टा पारसौल गांव के किसानों पर हुए बर्बर अत्याचार की निष्पक्ष जांच करा दे तो प्रदेश की मु यमंत्री मायावती जेल में होंगी।

उन्होंने कहा कि लेकिन केन्द्र की कांग्रेस सरकार ऐसा करेगी नहीं क्योंकि दोनों के क्रियाकलाप एक समान हैं। उन्होंने भट्टा पारसोल गांव में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के अचानक धरने पर बैठने को ड्रामा करार दिया। श्री यादव ने कहा कि देश में कांग्रेस गठबन्धन की सरकार है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है अत: केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश में ठोस कार्रवाई करे ताकि मासूम जनता को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप है और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी अब इसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह सरकार की असलियत को पहचाने और विधान सभा चुनाव में न्याय करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+