गरीब रथ से टक्कर में जीप के परखच्चे उड़े, 16 की मौत

पुलिस के मुताबिक लोगों से खचाखच भरी जीप भारिया-बिशनपुर के पास मानव रहित क्रासिंग को पार कर रही थी, कि उसी समय निजामुद्दीन-जयनगर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की गति इतनी तेज़ थी कि ब्रेक नहीं लग सकता था। ट्रेन ने जीप को टक्कर मार दी और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों को अस्पताल ले गये, जहां 12 की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य की हालत नाजुक बतायी जा रही है। जीप में सवार सभी लोग गांव के मुखिया अनिरुद्ध यादव की पत्नी वीना देवी की चुनावी जीत पर आयोजित विजय जुलूस में जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications