सिंगुर के किसानों की जमीन वापस लौटायेंगी ममता

राजभवन में शपथ ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुईं ममता बनर्जी से जब यह पूछा गया कि सीएम बनकर कैसा लग रहा है? ममता ने जवाब दिया,"हां मैं मुख्यमंत्री हूं, लेकिन लोग मुझे साधारण या आम महिला बुलाएंगे तो ज्यादा अच्छा लगेगा।"
ममता ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने राज्यपाल एमके नारायण के साथ एक वार्ता की, जिसमें राज्य के विकास पर चर्चा हुई। ममता ने राज्यपाल से निवेदन किया कि विकास रथ को आगे बढ़ाने के लिए वो उनसे हर हफ्ते मिलना चाहती हैं। इस पर राज्यपाल ने हामी भर दी है। यानी ममता अब हर हफ्ते राज्य के प्रथम नागरिक से मिलकर विकास कार्यों की रणनीति तय करेंगी।
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ममता राइटर्स बिल्डिंग गईं, जहां उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्रियों से पहली मुलाकात की। कैबिनेट बैठक के बाद ममता ने कहा कि सबसे पहला निर्णय सिंगुर में किसानों की जमीन वापस करने का लिया गया है। साथ ही टाटा को एक अन्य स्थान पर डेढ़ गुनी अधिक जमीन देकर सिंगुर में कार प्लांट लगाने की सिफारिश की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications