बस ने पैदल जा रहे चार लोगों को कुचला

A speeding bus had been rammed down four people walking roadside in Badaun district of Uttar Pradesh..
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदांयू जिले में अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे पैदल जा रहे चार लोगोंं को रौंद दिया। बस के नीचे आने से तीन लोगों की मौत हो गई। उधर बस्ती जिले में ट्राली व बुलैरो में हुई भिड़न्त में चार लोगों की मौत हो गई।

हादसा बंदायू जिले के ऊंझानी थानान्तर्गत हुआ। सुबह कुछ लोग संजरपुर तिराहा के पास से गुजर रहे थे। इसी वक्त पीछे से एक तेज र तार रोडवेज बस चली आ रही थी अनियंत्रित बस पैदल जा रहे लोगों पर चढ़ गई। सड़क पर हुए इस हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। लोगों के चीखने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे और लहूलुहान पड़े लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत ग भीर बनी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मरने वालों की पहचान रिसौली गांव निवासी मुन्ना लाल(28), मोह मद अहिरी निवासी स्वरूप लाल(55) तथा तीसरे युवक की शिना त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि उस वक्त घटना स्थल पर कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जिसने बस के न बर को देखा होता जिस कारण अभी तक बस का पता नहीं लगाया जा सका है।

दूसरा हादसा बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में हुआ। वहां पचवस गांव के पास एक ट्राली खड़ी थी। तेज रफ्तार बुलैरो ट्राली से भिड़ गई। घटना से बुलैरो में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मरने वालों की पहचान सीवान जिले के बुजडिय़ा थाना क्षेत्र के सावना निवासी विश्वकर्मा शर्मा(36), गोपालगंज जिले की लकड़ी निवासी प्रियंका(20), कुशीनगर जिले के बहादुरपुर की सुनन्दा(18) व प्रीति(17) के रूप में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+