मोस्टवांटेड अपराधियों की संशोधित लिस्ट पाक को सौंपेगा भारत

निरीक्षण के बाद उन्हें नई सूची तैयार करने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सूची में सभी आतंकियों के नाम सही किए जाने के बाद नई सूची पाक को सौंपी जा सकती है। सूची में दो नामों पर हुई गलती के बारे में भी पाकिस्तान को सूचित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरी लिस्ट की समीक्षा होगी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ओंकार केडिया ने बताया कि सीबीआई ने अपनी गलती मान ली है।
केडिया ने बताया कि सीबीआई ने सूची में 40 नाम जोड़े थे। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने 10 नाम जोड़े थे। सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि जब गृह मंत्रालय को सूची सौंपी गई तो जिन लोगों का नाम हटाना था, वे नहीं हटा पाए। सीबीआई ने दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है और एक को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
;











Click it and Unblock the Notifications