सशर्त जमानत पर रिहा आईएमएफ के पूर्व प्रमुख स्ट्रास कान
न्यूयार्क।
यौन शोषण के आरोपी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पूर्व चीफ डॉमिनिक स्ट्रास कान को अदालत ने सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया। अदालत ने कान को 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा किया, मगर साथ ही कान को सशस्त्र गार्डों की निगरानी में मैनहेट्टन के एक अपार्टमेंट में नजरबंद रहने का आदेश दिया। id="toptextpromo">कान
अपनी पत्नी के साथ इस घर में रह सकते हैं। हालांकि कान को आज रात जेल मे ही गुजारनी होगी। कान सोमवार से ही न्यूयार्क की रिकर्स जेन में बंद हैं। कान के मुकदमें की अगली सुनवाई 6 जून को होगी। कान फरार होने की कोशिश ना करें इसलिए अदालत ने उन्हें एक इलैक्ट्रानिक उपकरण पहनने का भी आदेश दिया है। अदालत नें इन सभी चीजों का पूरा खर्चा स्वयं कान को उठाने का आदेश दिया। साथ ही अदालत ने कान को उनके यात्रा दस्तावेज भी जमा कराने के लिए कहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि मैनहेट्टन के एक होटल सेफियाटेल की एक महिला कर्मचारी ने आईएमएफ के पूर्व प्रमुख स्ट्रास कान पर बलात्कार की कोशिश और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। कान ने कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।











Click it and Unblock the Notifications