मोस्टवांटेड लिस्ट ही नहीं सीबीआई के रेड कार्नर लिस्ट में भी है गड़बड़ी
दिल्ली।
पाकिस्तान को जो मोस्टवांटेड की लिस्ट सौंपी गई उसमें गड़बड़ी का उजागर होने का मामला तो आपके सामने आ ही गया है। आपको अबतक इस बात का इल्म भी हो गया होगा कि जल्दबाजी ने भारत ने अपनी कितनी जलालत कराई है। यह तो रही मोस्टवांटेड़ के लिस्ट में गड़बडी की बात मगर क्या आपको मालूम है कि सीबीआई के द्वारा बनाई गई रेड कार्नर लिस्ट में भी भारी गड़बड़ी की बात समाने आई है। id="toptextpromo">सीबाआई
ने जिन चार लोगों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कर रखा है उनमें से दो की तो मौत हो चुकी है और दो देश की अलग-अलग जेल में बंद हैं। सीबीआई की वेबसाइट पर शाहिद बिलाल, नूरा, शेख अब्दुल ख्वाजा और आर के मैगन के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की सूची अब भी लगी हुई है जबकि शाहिद बिलाल और नूरा की पिछले साल मौत हो चुकी है। मैगन को एनआईए गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं शेख अब्दुल हैदराबाद की जेल में बंद है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सीबीआई
का कहना है कि ये गड़बड़ी नहीं है बल्कि लिस्ट अपडेट नहीं हुई है। इस बीच मोस्ट वांटेड लिस्ट में गड़बड़ी के बावजूद गृह मंत्रालय पाकिस्तान से लिस्ट को वापस नहीं मांगेगा। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय पूरी लिस्ट की समीक्षा कर रहा है।











Click it and Unblock the Notifications