अलीगढ़ में मिले 11 अर्द्धविकसित भ्रूण

पोस्टमार्टम हाउस आए युवक रमेश ने सवेरे पुलिस को सूचना दी कि सिविल लाइन इलाके में सड़क के किनारे 11 भ्रूण पड़े हुए हैं। सूचना मिलने के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी बुला लिए गए। पुलिस ने देखा की पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही भ्रूण पड़े हुए हैं। भ्रूण मिलने की खबर फैलते भारी संख्या में लोग सिविल लाइन इलाके में एकत्र हो गए।
मौके पर आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भ्रूण की जांच कर बताया कि भू्रण को यहां डाले हुए अधिक समय नहीं हुआ है। अधिकारियों ने संभावना जतायी कि यह घटना बीते चौबीस घंटे के भीतर ही अंजाम दी गयी है। चिकित्सकों ने बताया कि अधिकांश भ्रूण पांच से छह माह के हैं।
अब पुलिस इस बात की जांच पड़ताल में जुट गयी है कि आखिर 11 भू्रण यहां कौन डाल सकता है। पुलिस ने संभावना जतायी है कि यह कारनामा किसी नर्सिंग होम व निजी प्रसूति गृह का हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच नर्सिंग होम को केन्द्र में मानकर कर रही है। पुलिस आस-पास के लोगों यह जानने का प्रयास कर रही है क्या रात के समय कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन पोस्टमार्टम हाउस के निकट तो नहीं देखा गया। पुलिस ने पास के किसी नर्सिंग होम में जमकर गर्भपात की आशंका व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications