भारद्वाज ने इस्तीफे से इंकार किया, येदियुरप्पा के कसीदे पढ़े

BS Yeddyurappa and H R Bahardwaj
बेंगलुरु। कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बीच राजनैतिक जंग राष्ट्रीय सुर्खियों मे जगह बनाए हुए है। कर्नाटक में राज्यपाल भारद्वाज द्वारा राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश के बाद भड़के येदियुरप्पा ने कल दिल्ली में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सामने अपने 114 विधायकों की परेड करवा कर अपना बहुमत प्रदर्शित किया।

येदियुरप्पा का ये शक्ति प्रदर्शन केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए किया गया था। आज बेंगलुरु में भारद्वाज येदियुरप्पा के साथ एक बैठक करेंगे। भारद्वाज ने कहा येदियुरप्पा के पास बहुमत है। लेकिन इस बैठक से पहले राज्यपाल भारद्वाज और मुख्यमंत्री येदियुरप्पा एक सरकारी समारोह में बड़ी गर्म जोशी से मिले। दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए, दोनों ने हाथ मिलाया और बातचीत की।

इस पूरे प्रकरण में यू-टर्न लेते हुए भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा, 'हम दोनों दोस्त हैं और हमारे बीच कोई राजनैतिक टेंशन नहीं है। मेरा इरादा कुछ भी गलत करने का नहीं है।' उन्होंने कहा, 'यहां कर्नाटक में मेरा काम राज्यपाल का है। मैं संविधान के मुताबिक काम करूंगा और यहां से पांच साल पूरे करके जाऊंगा।' भाजपा ने वहीं दिल्ली में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात की थी और कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन लागू करने की राज्यपाल भारद्वाज की सिफारिश को खारिज करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+