मुंबई: दाऊद के भाई कास्कर पर जान लेना हमला, छोटा राजन पर शक

Dawood Ibrahim
मुंबई। आने वाले दिन मायानगरी के लिए काफी भारी हो सकते हैं क्योंकि यहां एक बार फिर अपराधी सरगनाओं के वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो सकती है, ये हम नहीं बल्कि आसार कह रहे हैं। जी न्यूज के मुताबिक मंगलवार रात में देश के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड किंग दाऊद इब्राहिम के इकबाल कासकर पर जानलेवा हमला हुआ है।

जिसके पीछे छोटा राजन गिरोह के हाथ होने की बात बताई जा रही है लेकिन पुलिस अभी इस पर खुलकर कोई भी बातचीत नहीं कर रही है। अगर इस बारे में सच्चाई है तो आने वाले दिनों में खतरे का सबब बन सकता है। ऐसी भी खबर आ रही है कि इस हमले का बदला लेने के लिए दाऊद खेमा भी पूरी तरह से तैयार है। वैसे पुलिस को शक रवि पुजारी और भरत नेपाली पर भी है।

चैनल के मुताबिक रात साढे नौ बजे दक्षिण मुंबई इलाके में दाऊद के भाई इकबाल कास्कर पर हमला उस समय तब हुआ जब वो खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर सैर कर रहा था। इस हमले में इकबाल तो बच गया लेकिन उसके ड्राईवर और बॉडीगार्ड आरिफ बाएल को गोली लगी और वो दोनों मौत के शिकार हो गये हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दो मोटर साईकिल सवार ने कास्कर पर अंधाधुध गोलियां चला कर हमला किया, कास्कर तो किसी तरह अपने आप को बचाने में कामयाब हो गया लेकिन उसके दो करीबी मौत की नींद सो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने हमला करने वालों का पीछा किया, भागमभाग में मोटर साइकिल पर पीछे बैठा एक आदमी अपनी सीट से गिर गया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आपको बता दें कास्कर ने कई बार पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की थी लेकिन उसकी वो मांग पूरी नहीं हुई। इस हमले से ये बात साबित करती है कि कास्कर को पहले से अंदेशा था कि उस पर हमला किया जा सकता है।

आपको बता दें कि दाऊद इब्राहिम साल 1993 में हुए मुंबई विस्फोटों का आरोपी है, फिलहाल वो पाकिस्तान में शरण लिए हुए है, देश के मोस्ट वाटेंड लिस्ट में शामिल हैं। इस हमले से इस बात का डर है कि एक बार फिर से मुंबई में खून की होली ना शुरू हो जाये। अभी तक किसी भी गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पकड़े गये व्यक्ति से पूछ-ताछ जारी है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+