'पेट्रोल तो दूर केंद्र का तो अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण नहीं'

राज्य के फैजाबाद जिलें में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने केन्द्र सरकार को जमकर खरी खोटी सुनायी। उन्होंने कहा कि बसपा व कांग्रेस मिलकर कार्य कर रही हैं। भट्टा पारसौल में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को तो जाने दिया जाता है लेकिन जब दूसरी पार्टी के नेता किसानों से मिलने का प्रयास करते हैं तो उन्हें गांव तक जाने नहीं दिया जाता रास्ते में ही गिर तार कर लिया
जाता है।
उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है कोई भी कहीं भी जा सकता है किसी से भी मिल सकता है। उनका कहना है कि कांग्रेस व बसपा अलग-अलग होने का नाटक कर रही हैं। जबकि वास्तव में दोंनो मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा कि वहां भाजपा सरकार को बहुमत होने की वजह से कोई खतरा नही है।












Click it and Unblock the Notifications