गूगल का लैपटॉप आया बाज़ार में

गूगल ने लगभग दो साल पहले घोषणा की थी कि वो बाज़ार में अपना लैपटॉप उतारेगा. इस दौरान एप्पल के आई पैड बाज़ार में बहुत प्रचलित हो गए हैं और धड़ल्ले से बिक रहे हैं. आई पैड्स जैसे टैब्लेट्स की जबरदस्त बिक्री ने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि गूगल के लैपटॉप ख़रीदने में कितने लोगों की दिलचस्पी होगी?
गूगल के लैपटॉप, जिसे 'क्रोमबुक' बुलाया जा रहा है, में सॉफ्टवेयर इंस्टालेशन, एंटी वायरस चेक और डैटा बैक-अप जैसे काम गूगल की 'ऑन-क्लाउड' सेवा के माध्यम से होगी. क्लाउड कम्प्यूटिंग इंटरनेट पर उपलब्ध वरचुअल सर्वर्स हैं.
प्रतिस्पर्धा
गूगल ने कहा है कि आपको क्रोमबुक बूट होने और ब्राउज़र के शुरू होने के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा. आप अपना ईमेल सेकेंड के भीतर पढ़ सकते हैं. गूगल अपने माल को प्रचलित करने के लिए व्यापार समूहों और स्कूलों को विशेष आर्थिक रियायत भी दे रहा है जिसके तहत 20 से 28 डालर प्रति महीने के शुल्क पर तकनीकी सहायता और वारंटी दी जाएगी.
गूगल का लैपटॉप कंपनी और माइक्रोसॉफ्ट के बीच प्रतिस्पर्धा को और बढ़ावा देगा. अभी तक माइक्रोसॉफ्ट के विंडो सिस्टम ही ज़्यादातर कंप्यूटर में इस्तेमाल होते रहे है. एप्पल के साथ गूगल का मुक़ाबला स्मार्टफ़ोन के क्षेत्र में पहले से ही है.












Click it and Unblock the Notifications