यूपी में आम के लिए कर डाली भाई की हत्या

Murder
लखनऊ। छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ रहे झगड़ों में अब लोग अपने भाई तक की जान लेने से गुरेज नहीं करते। गोण्डा जिले के मनकापुर क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ और बाग में आम को लेकर हुए आपसी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या का मामला दर्जकिया और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी।

देर रात आयी आंधी के बाद गोण्डा केमनकापुर के अशरफपुर गांव में ओम प्रकाश व विष्णु प्रताप की बाग में आम गिरे। आंधी के दौरान बाग में गिरे आमों को उठाने के लिए विष्णु प्रताप (45) पहुंच गया। उसने रात के वक्त बाग से आम उठाए और घर ले आया। यह बात सवेरे जब उसके भाई ओम प्रकाश को पता चली तो दोनों में कहा सुनी हो गयी। गांव वालों के अनुसार बाग में दोनों भाइयों का बराबर का हिस्सा ऐसे में दोनों परिवार बाग के आम खाते थे।

आमों को लेकर झगड़ा कर रहे दोनों परिवारों के बीच बात इतनी अधिक बढ़ी की नौबत मारपीट की आ गयी। मारपीट की स्थिति बनते ही ओम प्रकाश व उसके दो बेटों ने विष्णु प्रताप पर हमला बोल दिया। लाठी, डंडों व फावड़े से किए गये हमले में विष्णु प्रताप को काफी चोटें आयीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव वालों ने दोनों को अलग करने करने का प्रयास किया लेकिन ओम प्रकाश के बेटे कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।

विष्णु प्रताप के जमीन पर गिर जाने के बाद भी ओम प्रकाश व उसके बेटों ने उस पर कई वार दिए जिससे उसकी मौत हो गयी। खून से लथपथ विष्णु प्रताप की लाश देखने के बाद जब ओम प्रकाश व उसके बेटों को लगा कि अब वे फंस जाएंगे तो तीनों मौके से फरार हो गए। गांव वालों तथा विष्णु के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा गांव वालों व अन्य परिजनों से पूछतांछ के बाद पुलिस ने ओम प्रकाश व उसके दो बेटों केखिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि हत्यारे अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं और पुलिस का कहना है कि तलाश जारी है जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+