उत्‍तर प्रदेश: सीएमओ हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार मिलने का दावा

Uttar Pradesh Map
लखनऊ। पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले चार तस्करो को गोरखपुर से हिरासत में लेकर लखनऊ से दो पिस्टल व कारतूस बरामद किए। पुलिस की माने तो हत्यारों ने सीएमओ परिवार कल्याण डा. बीपी सिंह की हत्या तस्करों से पिस्टल लेकर की थी। पुलिस ने तस्करों से बरामद पिस्टल को जांच के लिए भेजा हैं। पुलिस महानिदेशक करमवीर सिंह ने कहा कि यदि उपरोक्त बातों की पुष्टि होती है तो हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने गोरखपुर जिले से सुपाही निवासी शचीन्द्र सिंह व उसके गिरोह में शामिल अनिमेष लाला, आशुतोष शुक्ला, तरवेज, संजय उर्फ पिन्टू व वरूण सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला पकड़े गए चारों युवक अवैध असलहों की तस्करी करते है। पुलिस चारों को हिरासत में लेकर लखनऊ पहुंची और गोमतीनगर इलाके से उनकी निशान देही पर 7.65 एमएम के दो पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया। श्री सिंह ने बताया हिरासत में लिए गए तस्कर शातिर बदमाश हैं।

उनके सम्बन्ध कई अपराधिक गिरोहों से है। पूछताछ में पता चला कि मार्च के दूसरे सप्ताह के अन्तमें सुधाकरपाण्डेय अनिमेष शुक्ला के पास आया था और लखनऊ में किसीबड़ी वारदात को अन्जाम देने के लिए आधुनिक हथियारों की व्यवस्था करने के लिए कहा था। उसने बताया आज बरामद हुए पिस्टल व कारतूस आशुतोष शुक्ला के उपलब्ध कराये थे। जिसे लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में छिपा कर रखाथा। उसने कबूल किया कि हिरासत में लिए गए लोगों से सुधाकर पाण्डे के संबंध है।

सुधाकर काफी समय से गोरखपुर में रह रहा है। उन्होंने बताया पूछताछ में मानवेन्द्र,गंगामौर्याव शहिलखानउर्फ पप्पूचौधरी भी नाम प्रकाश में आये है। उनकी तलाश की जा रही है। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि तस्करों के पास से बरामद पिस्टल की जांच के लिएभेजा गया है। रिपोर्ट आने पर सीएमओं हत्याकाण्ड में इस्तेमालकी गई पिस्टल से मिलान करने पर हत्यारों के करीब पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा हिरासत में लिए गए लोगों सेपूछताछ जारी है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा हो जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+