लखनऊ: तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत

लखनऊ से कुछ किलोमीटर की दूर पर मोहनलालगंज के फत्तेखेड़ा में पिछले डेढ़ वर्ष से अवैध खनन चल रहा था। अवैध खनन के कारण क्षेत्र में करीब दस फुट गहरा गड्डा हो गया था। तालाब की शक्ल ले चुके गड्डे में फत्तेखेड़ा के रहने वाले पांच बच्चे नहाने पहुंच गए। पांचों बच्चों गौतम उर्फ सौरभ, विशाल, अपॢत, रवि व अतुल को यह नहीं मालूम था कि तालाब कितना गहरा है। नहाते समय तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए आगे जाते ही तीनों बच्चों-अतुल 9 वर्ष सौरभ दस वर्ष रवि सात वर्ष का पैर फिसल गया और वे डूब गए।
तीनों साथियों को डूबता देख विशाल व अर्पित जोर-जोर से शोर मचाने लगे। आस-पास के लोगों ने उनकी आवाज सुनी और बचाने के लिए तालाब के निकट पहुंच लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
उधर बच्चों की मौत के बाद आक्रोषित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि अवैध खनन के कारण तालाब बन गया और पुलिस भी इस मौत की जिम्मेदार है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद तहसीलदार जीतेन्द्र श्रवास्तव व क्षेत्राधिकारी टीएन त्रिपाठी ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।
मामला शांत होने के बाद शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व इसी प्रकार की घटना मोहनलालगंज के ही मधुबनपुरी कालोनी में हुई थी जहां अवैध खनन के कारण बने तालाब में डूबने से बच्चों की मौत हो गयी थी। उस वक्त भी पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेरते हुए जिला प्रशासन व खनन विभाग को दोषी ठहरा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications