यूपी में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति : शरद यादव
लखनऊ।
विधानसभा चुनाव से पूर्व विभिन्न पार्टियों के आरोप प्रत्यारोप के बीच जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन के संयोजक शरद यादव ने भागेदारी दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती के तानाशाह रवैये के चलते प्रदेश में अघोषित आपातकाल हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में विधायिका कोई मायने नहीं रखती। id="toptextpromo">न्याय
पालिका के आदेशों का पालन सिर्फ असहाय लोग कर रहे हैं जबकि पहुंच वाले लोगों को आदेश व नियम कोई महत्व नहीं रखते। पंचायतों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि किसानों की जमीन पर जबरदस्ती कब्जे किए जा रहे हैं। जे पी समूह और पॉन्टी चडढा जैसे सरकार के करीबी लोगों को ठेके दिए जा रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ताज,
गंगा और यमुना एक्सप्रेस के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। सरकार की दबंगई यह है कि विरोध में उठने वाले स्वर को गोलियों के आगे दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सप्रेस वे के नाम किसानों की करीब 27 लाख हेक्टेयर जमीन ले ली गयी। भ्रष्टाचार को देश व प्रदेश की प्रमुख समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रकुल खेलों के घोटाले में पकड़े गये। चुनाव में प्रत्याशियों के चयन पर उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है लेकिन सीटों की संख्या का खुलासा अभी नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी से मिलकर चुनाव लडऩे के बारे में उन्होंने साफ-साफ कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।











Click it and Unblock the Notifications