दिल्ली में पुलिसकर्मी की चाकूओं से गोद कर हत्या
दिल्ली।
भारत की राजधानी दिल्ली अब अपराध की राजधानी बनती जा रही है। आये दिन हत्या, अपहरण, बलात्कार और लूट जैसी वारदातों ने लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले सोचने पर मजबूर कर दिया है। गुरुवार की सुबह जो वारदात सामने आई है उसने तो अपराधियों के हौसलों की एक नई कहानी पेश कर दी है। दिल्ली के दक्षिण इलाके में गुरुवार को कुछ अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की चाकूओं से गोद-गोद कर हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार घटना दिल्ली के द्वारका में हुई। 45 वर्षीय सिपाही कैलाश देर रात गश्त पर थे। आज सुबह उनका शव सड़क के किनारे क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया। कैलाश की चाकूओं से गोद-गोद कर निर्मम हतया कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैलाश ने कुछ अपराधियों को रोकने की कोशिश की होगी और अपराधियों ने उन्हें चाकू मार दिया होगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
ने बताया कि द्वारका दक्षिण पुलिस थाने में तैनात कैलाश का शव गुरुवार को करीब छह बजे एक व्यक्ति ने डीडीए पार्क में पड़ा देखा। पुलिस ने बताया कि उसकी हत्या तड़के की गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











Click it and Unblock the Notifications