पंजाब: भ्रष्टाचार के आरोप में भाजपा विधायक गिरफ्तार
चंडीगढ़।
जांच एजेंसी सीबीआई ने गुरुवार सुबह भाजपा के विधायक राज खुराना को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने बुधवार की रात को खुराना के निवास पर रेड मारी थी। id="toptextpromo"> जानकारी के मुताबिक खुराना को गुरुवार सुबह सात बजे गिरफ्तार किया गया। खुराना के निवास सेक्टर 39 में छापे की कार्रवाई पूरी रात जारी रही। सीबीआई अधिकारियों के छापे में खुराना के घर से एक पोर्स कार और 15 लाख की नकदी बरामद की है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उल्लेखनीय
है कि राज खुराना पंजाब के राजपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। जानकारी के मुताबिक खुराना के खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा घूस लेने की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने ये रेड मारी। इस मामले को लॉटरी या जमीन घोटाले के साथ जोड़ कर भी देखा जा रहा है।











Click it and Unblock the Notifications