सीएम दोरजी खांडू की मौत, मलबा व शव बरामद

उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल को सीएम खांडू सहित पांच लोगों को लेकर तवांग से ईंटानगर के लिये उड़ा हेलीकॉप्टर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसके बाद से लगभग 3 हजार जवानों की टीम को सीएम की खोज में लगाया गया था। पड़ोसी मुल्क भूटान से भी मदद मांगी गई थी। मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष शोध अनुसंधान केन्द्र (इसरो) के राडार ने पहले सम्भावित सुराग के तौर पर तवांग जिले में सेला दर्रे के पास नागारजीजी इलाके में धातु टुकड़ों का पता लगाया था।
इसरो के राडार ने इस इलाके में कुछ धातु के चमकीले टुकड़ों का पता लगाया था। ऐसा माना जा रहा था कि सम्भवत: यह टुकड़े लापता हेलिकॉप्टर के हो सकते हैं। और अंत: हुआ भी ऐसा ही वह मलवे की बरामदगी के साथ ही साथ सीएम खांडू के शव को भी बरामद कर लिया गया ।












Click it and Unblock the Notifications