इलाहाबाद में महाकुंभ की तैयारियां शुरू

Maha Kumbh
लखनऊ। हरिद्वार के महाकुंभ के बाद अब उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी इलाहाबाद की बारी है। इलाहाबाद में गंगा, यमुना तथा पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम तट पर वर्ष 2012-13 में महाकुंभ होगा जिसकी तैयारियां अभी से आरंभ हो गयी हैं। कुंभ के दौरान संगम में स्थान करने वालों की आवाभगत के लिए प्रशासन ने योजनाएं तैयारएं कर ली हैं। महाकुंभ के लिए सरकार ने 758 करोड़ रुपये का बजट तय किया है जो मेले के आयोजन तथा मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा।

हिमालय की कोख से अवतरित गंगा एवं यमुना के अद्भुद मिलन तथा अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर प्रत्येक वर्ष माघ में डेढ़ माह तक चलने वाला माघ मेला, छह वर्ष पर अर्धकुंभ तथा 12 वर्षों पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। नक्षत्रों के अनुसार 2012-13 के माघ मास में यहां कुंभ मेला आयोजित होगा जिसमें देश के सुदूर अंचलों के साथ ही विदेशों से श्रद्धालु बड़ी संख्‍या में आने की संभावना है। वैसे तो यह नगरी देशी सैलानियों की आस्था से केन्द्र बिन्दु रही है लेकिन धीरे-धीरे विदेशी पर्यटकों के भी आकर्षण का केन्द्र बनती गयी। यही कारण है कि विदेशियों की दृष्टि में प्रयाग के कु भ का महत्व कम नही है।

इस धार्मिक नगरी की ऐसी मान्यता है कि प्रयागराज, इलाहाबाद को हिमालय के पंच प्रयागों, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कर्ण प्रयाग, नन्द प्रयाग एवं प्रयागराज में श्रेष्ठ माना गया है। वर्षों से चल रहे कुंभ मेले के आयोजन का प्रावधान कब से है इस बारे में विद्वानों में अनेक आरतियां हैं। वैदिक और पौराणिक काल में कुंभ तथा अर्धकुंभ स्नान में आज जैसी प्रशासनिक व्यवस्था का स्वरुप नहीं था।

कुछ विद्वान गुप्त काल में कुंभ के सुव्यवस्थित होने की बात करते हैं। वहीं पुराणों के अनुसार कु भ के अवसर पर प्रयाग में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्नान के बाद यहां मुंडन, श्रद्धा, वेणीदान तथा अंतिम संस्कार का विशेष महत्व है। मूलवेणी अक्षयवट के पास, मध्य वेणी संगम के समीप तथा अंत्यवेणी अरैल के पास सोमेश्वर महादेव तक विस्तृत है। वह स्थल जहां गंगा जी का धवल तथा उज्ज्वल जल यमुना के श्यामवर्णी जल से मिलता है, संगम स्थल कहा जाता है।

यही पर अंत: सलित सरस्वती की कल्पना की गई है। श्रद्धालु स्नान के बाद मेला क्षेत्र में स्थित बेणी माधव मंदिर, शंकर विमान मंडपम, शेष जी, अक्षयवट, नागवासुकी, बड़े हनुमानजी, सोमेश्वर तीर्थ, मनकामेश्वर शिव मंदिर, पातालपुरी का दर्शन करके भक्तिभाव में लीन हो जाते हैं। अगले वर्ष माघ माह 2012 में यहां पडऩे वाले कुंभ मेले की व्यवस्था के लिए सरकार ने 758 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है जिसे मेले मे आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सं या में सुरक्षा कर्मी तथा किसी भी आतंकवादी गतिविधियों से बचने के लिए बम निरोधक दस्ते की व्यवस्था मेला प्रशासन करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+