क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

'रिबेल विदाउट कॉज' से पॉपुलर हुई 'जींस'

By Jaya Nigam
Google Oneindia News

घर से बाहर निकलना हो और कपड़े बदलने का आलस हो तो सबसे पहले जो हाथ में आता है वो 'जींस' ही होती है। कॉलेज से लेकर, ऑफिस तक और तो और अब तो पारिवारिक कार्यक्रमों में भी जींस ने अपना स्थान बखूबी बना लिया है। युवाओं की शायद सबसे पसंदीदा ड्रेस में जींस का नाम पहले नंबर पर होगा। कैजुअल ड्रेस में जींस जहां नंबर वन हैं वहीं डिजाइनर जींस हर मौके पर सबकी निगाह में छा जाती हैं।

लो वेस्ट जींस का फैशन जबसे आया है तब से तो शॉर्ट टॉप और जींस ने समाज के मठाधीशों की नाक में दम कर दिया है। वैसे जींस पर हमेशा लोगों की भौंहें चढ़ती रही हैं। दरअसल जींस ऐसी इकलौती ड्रेस है जो समय के साथ युवाओं की पहली पसंद बन जाती है और पुरातनपंथी बुजुर्गों की आंखों में खटकती रहती है। बात सिर्फ भारत की नहीं है, यहां तो आज भी जींस पश्चिमी सभ्यता का ही प्रतीक मानी जाती है लेकिन पश्चिमी देशों में भी जींस सदैव युवाओं के विदोही स्वभाव का प्रतीक मानी जाती रही है।

जींस का इतिहास ही ऐसा रहा है जिसने उसे हमेशा विद्रोही स्वभाव वाले लोगों की पहली पसंद बना दिया है। आइये जानते हैं जींस का वो अनूठा और अनछुआ राज क्या है-

1. जींस सबसे पहले द्वितीय विश्व युद्ध के समय प्रचलन में आई। वैसे इसने असली लोकप्रियता द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हासिल की।
2. उस दौरान जींस कारखानों के मजदूर और कामगारों की पोशाक थी। अपने रफ-टफ कपड़े के कारण जींस बेहतर मानी जाती थी।
3. जींस ने अपनी असली लोकप्रियता एक मूवी के कारण हासिल की। इस मूवी का निर्माण जेम्स डीन ने वर्ष 1950 में किया था।
4. 'रिबेल विदाउट कॉज' नाम की इस मूवी ने जींस को युवाओं और टीनेजर्स की पहली पसंद बना दिया।
5. इसके बाद जींस को बहुत सी जगहों पर विशेषकर रेस्टोरेंट, थियेटर और स्कूल पर प्रतिबंधित भी कर दिया गया।
6. एक दशक बीत जाने के बाद जींस को ज्यादातर जगहों पर औपचारिक मान्यता मिल गई। 1960 का दशक जींस का था।
7. 1960 के दौर में जींस एक ढीली-ढाली और मस्तमौला पोशाक मानी जाती थी। पैंट से अलग फैशनेबल जींस सबकी पसंद थी।
8. इस दौर में पुरुषों की जींस में आज की ही तरह फ्रंट साइड पर चेन लगे होते थे लेकिन महिलाओं की जींस अलग होती थी।
9. महिलाओं की जींस में तब चेन आगे की ओर नहीं बल्कि दाहिनी ओर लगी होती थी लेकिन समय के साथ जींस बदल गई।
10. 1970 के दशक में डेनिम ने जींस के साथ नये-नये प्रयोग कर इसे दुनिया भर में लोकप्रिय बना दिया।

Comments
English summary
James Dean popularized Jeans in the movie Rebel Without a Cause, wearing jeans by teenagers and youth and/or young adults became a symbol of youth rebellion during the 1950s.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X