बिहार: मुखिया प्रत्याशी की अंधाधुंध गोली मारकर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के खगडि़या जिले के बेलदौर पंचायत के मुखिया पद के लिये चुनाव लड़ रहे रंजीत सिंह की शुक्रवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि श्री सिंह जब प्रभाष सिंह नामक अपने एक रिश्तेदार से मिलने के बाद घर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में मंदिर के पास हथियार बंद बदमाशों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आस-पास के लोगों से सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछा मगर किसी ने भी कोई संकेत नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान के लिये छापेमारी की जा रही है। अभी तक इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है।












Click it and Unblock the Notifications