अरुणाचल के मुख्यमंत्री खांडू का लापता हेलीकॉप्टर मिला, सीएम सुरक्षित
नई
दिल्ली।। अब तक की सबके बड़ी खबर आ रही है कि अरुणाचल के मुख्यमंत्री खांडू का लापता हेलीकॉप्टर मिल गया है, उनके हैलिकॉफ्टर की इमरजेंसी लैंडिग भूटान में हुई है। सीएम सुरक्षित है, लगभग तीन घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा लेकिन आखिरकार खांडू और उनका दल सभी सुरक्षित है। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू को लेकर ईटानगर जा रहा उनका हेलिकॉप्टर आज सुबह से लापता हो गया था। जानकारी के मुताबिक पवन हंस के इस हेलिकॉप्टर ने तवांग से उड़ान भरी थी। id="toptextpromo">हमारे
सहयोगी चैनल स्टार न्यूज के मुताबिक पवन हंस के हेलिकॉप्टर ने तवांग से सुबह 9.55 बजे उड़ान भरी थी। इसके बाद से ही हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। हेलिकॉप्टर में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू सवार बताए जाते हैं। हेलिकॉप्टर के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पूरा
सरकारी अमला हेलीकॉप्टर की तलाश में लग गया था लेकिनकिन लापता होने के तीन घंटे के बाद हेलीकॉप्टर का पता चल पाया ।गौरतलब है कि पिछले दिनों तवांग में भी पवन हंस के ही एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार जवानों की मौत हो गई थी। दुर्घटना में बचे एक जवान ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय आई खराबी के बारे में मीडिया को बताया था।











Click it and Unblock the Notifications