यूपी: दफ्तर में घुसकर इंजीनियर को गोली मारी

Attack
लखनऊ। लखीमपुर जिले में विद्युत विभाग के अवर अभियंता का शव उसके घर में मिला घटना को अभी दो दिन ही बीते थे कि वाराणसी के निर्माण निगम के स्टोर रूम में बदमाशों हमला किया जिससे सहायक अभियंता समेत दो ठेकेदार घायल हो गए। कैन्ट थानान्तर्गत पाण्डेयपुर में हुई घटना के बाद विभाग में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के स्टोर रुम में कई कर्मचारियों के साथ सहायक अभियंता वी.के. सिंह बैठे थे उनके साथ विभागीय ठेकेदार मुकुन्द सिंह व वीर बहादुर सिंह भी उपस्थित थे। उसी वक्त मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने स्टोर रूम पर हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार बदमाश सड़क से आए और स्टोर रूम पर गोलियां बरसाने लगे। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग के दौरान अभियंता व ठेकेदार खुद को बचाने की फिराक में नीचे झुक गए लेकिन तीनों गोलियां लगने से घायल हो गए। गोलियां लगने से सुल्तानपुर जिले के निवासी वीके सिंह समेत दोनों ठेकेदारों को गोलियां लगी।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने देखा कि सभी घायल हो गए हैं जिसके बाद वे चारदीवारी को फांदकर वहां से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि बदमाश दीवार को फांदकर बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार हुए और भाग गए। उधर कर्मचारियों ने तीनों घायलों को देखा तो सभी बेहोश हो गए थे लोगों ने उन्हें उठाकर क्षेत्र के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी।

घटना की सूचना पर जिलाधिकारी रवीन्द्र व पुलिस अधीक्षक विजय भूषण भी मौके पर गऐ और उन्होंने घटना काजायजा लिया। पुलिस ने कहा कि घटना में ठेकेदारी का लेन देन हो सकता है जिस कारण यह गोलीबारी हुई। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने संभावना जतायी कि सहायक अभियंता भी इस मामले में शामिल हो सकते हैं लेकिन अधिक जानकारी तो घायलों के होश में आने ही पता चल सकती है। फिलहाल पुलिस घमलावारों की तलाश में जुट गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर जांच का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+